steven smith

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ आईपीएल के बीच से ही 6 दिन की छुट्टी मानाने के लिए दुबई चले गए हैं। उनके जाने से पुणे टीम थोडा और कमजोर हो जायेगी। पुणे टीम का प्रदर्शन भी इस साल ठीक नहीं है और ऐसे में स्मिथ अपनी टीम को बीच मझधार में छोड़ कर चले गयें हैं।

आईपीएल में स्मिथ को इसी साल कप्तानी मिली है। स्मिथ को भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर मिली है। आईपीएल की नीलामी से पहले ही पुणे टीम के मालिक ने स्टेवन स्मिथ को महेंद्र सिंह धोनी की जगह कप्तान बना दिया था। स्मिथ की कप्तानी में पुणे की टीम ने सीजन-10 में जीत के साथ आगाज किया। अपने पहले ही मैच में पुणे ने मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम को हराया है।

सीजन-10 में पुणे ने अबतक पांच मैच खेलें है जिसमे से उसको केवल 2 मैच में ही जीत मिली है। जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पुणे का अगला मुकबाला 22 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के टेस्ट के लिए भारतीय दौरे पर आई थी। टेस्ट सीरीज के तुंरत बाद स्मिथ आईपीएल की टीम पुणे सुपरजॉइंट्स के साथ जुड़ गए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।