sonu-sunil-

सोनू निगम ने सोमवार को अजान को लेकर जो ट्वीट किया था। अब इस ट्वीट ने विवाद का रूप ले लिया है। इस ट्वीट पार म्यूजिक कंपोजर जोड़ी साजिद-वाजिद ने नाराजगी जताई है। पूजा भट्ट ने भी नाराजगी दिखाई है और शा कादिरी ने तो सोनू निगम के खिलाफ फ़तवा भी जारी करा दिया है। इस फतवे में सोनू निगम को देशद्रोही भी कहा है और कादिरी का कहना है कि सिंगर सोनू निगम ने धर्मनिरपेक्ष भारतीय संविधान का अपमान किया है, जिस कारण उन्हें देश के बाहर निकाल देना चाहिए। सोनू निगम को राष्ट्रद्रोही है और किसी के पास किसी भी अन्य धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का हक नहीं है।”

सोनू निगम ने कहा 2 बजे आइए और गंजा कर 10 लाख ले जाइए

अब सोनू निगम के सपोर्ट में सुनील ग्रोवर आए हैं। सुनील ग्रोवर ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि सोनू ने जो ट्वीट किया था उसका अलग मतलब निकाला गया. उनकी बातों को धार्मिक एंगल न दिया जाए। बात सिर्फ लाउडस्पीकर के प्रयोग का है।

सोनू निगम ने साजिद-वाजिद को मुस्लि‍म नहीं देश के नागरिक बनने को कहा

गुलाम दस्तगीर पारकर का आरोप है – इस वक्त सोनू का काम नहीं चल रहा इसलिए वे ये सब कर रहे हैं। उनको अजान के बारे में कुछ भी कहने का कोई हक नहीं है। यहां बीते 40 साल से अजान हो रही है। फिर सोनू का घर यहां से काफी दूर है, जबकि उनसे ज्यादा करीब रहने वाले लोगों को कोई तकलीफ नहीं है।