नई दिल्ली : दुनिया में लगभग 405 से भी ज्यादा देश हैं और उन पर एकाधिकार भी वहां की सरकार अथवा राजा का ही होता है। पूरी दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं हो सकती है जिसका कोई मालिक ही ना हो। अगर आप भी मेरी तरह यही सोच रहे हैं कि ये नामुमकिन है तो आप गलत सोच रहे हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर शहर निवासी सुयश दीक्षित ने मिस्त्र और सूडान देशों के बीच इतने बड़े भू-भाग की खोज की है जिसका कोई मालिक ही नहीं है। उस पूरे ज़मीन पर दोनों ही देशों ने अब तक अपना मालिकाना हक़ नहीं जताया था। इस जगह पर पहुँच कर सुयश ने अपना झंडा भी लगा दिया है।suyash

लगभग 2072 स्क्वेयर फीट की इस जगह को अपने कब्जे में लेते हुए सुयश ने झंडा लगाने के बाद बकायदा उस जगह को ”किंगडम ऑफ़ दीक्षित ” नाम भी दे दिया है। सुयश ने यूएन से मांग भी की है कि उन्हें इस जगह का आधिकारिक रूप से मालिकाना हक़ दे दिया जाए।suyash

सुयश दीक्षित ने सोशल मीडिया में ये जानकारी साझा करते हुए बताया कि बहुत जल्द वो ”किंगडम ऑफ़ दीक्षित” के एकलौते स्वामी बन जाएंगे और स्वामी बनने के बाद वो इस जगह की राजधानी का नाम सुयशपुर रखेंगे। उनके अनुसार वो इस देश के राजा होंगे और समूची जगह सिर्फ उनका ही अधिकार होगा। सबसे दिलचस्प बात ये है कि सुयश ने इस देश का राष्ट्रीय पशु ‘छिपकली’ को बनाने का फैसला किया है।suyash

सुयश ने बताया कि किस तरह वो खतरनाक जंगलों और आतंकी इलाकों के अलावा कई कोस फैले रेतीले मैदानों को पार कर यहाँ पहुँच पाए हैं। सुयश ने इस बात की भी जानकारी दी है कि इससे पहले भी कई लोग यहाँ आकर इस ज़मीन पर अपना अधिकार होने दावा कर चुके हैं। मगर वो यहाँ पर उन सभी से डटकर मुकाबला करेंगे और अपना एकाधिकार साबित करेंगे।suyash

इंदौर निवासी सुयश दीक्षित के परिवारजनों के अनुसार उसे घूमने-फिरने का बेहद शौक है। उसने बताया है कि जिस जगह की उसने खोज की है उसका असली नाम बीर ताविल है।