डॉ. कलाम

आज 27 जुलाई को देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की दूसरी पुण्यतिथि है। पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। वह भारतीय गणतंत्र के 11वें राष्ट्रपति थे।

मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत कलाकृृति बनाकर पूर्व राष्ट्रपति कलाम को श्रद्धांजलि दी। 27 जुलाई, 2015 को मेघालय के शिलॉन्ग में अब्दुल कलाम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस वक्त वह IIM में लेक्चर दे रहे थे।

एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 में हुआ था। वह एक सफल वैज्ञानिक थे। उन्होंने कई वर्षों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और इसरो को सेवाएं दीं। उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। कलाम के ही नेतृत्व में भारत ने अपना पहला स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 बनाया। 1980 में रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के समीप स्थापित किया गया और भारत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष क्लब का सदस्य बन गया।

डॉ. कलाम बच्चों से बेहद प्यार करते थे। कलाम ने इसके बाद स्वदेशी गाइडेड मिसाइल को डिजाइन किया। उन्होंने अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलें भारतीय तकनीक से बनाईं।

1992 से 1999 तक कलाम रक्षा मंत्री के रक्षा सलाहकार भी रहे। इस दौरान वाजपेयी सरकार ने पोखरण में दूसरी बार न्यूक्लियर टेस्ट भी किए और भारत परमाणु हथियार बनाने वाले देशों में शामिल हो गया। कलाम को 1981 में भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण और फिर 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में भारत रत्न प्रदान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने रामेश्वरम जाकर डॉ. कलाम की प्रतिमा का उद्घाटन किया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी।