सेक्स लाइफ

आहार विशेषज्ञ की मानें तो हम खानपान मे बदलाव कर न केवल हम अपनी शारीरिक सेहत बल्क‍ि मानसिक सेहत को भी ठीक रख सकते है। डायट मे कुछ चीजों को शामिल कर हम अपने रोमांटिक लाइफ को भी मसालेदार बना सकते है। इन चीजों को डायट मे शामिल करने से सेक्स लाइफ को सुधार सकते है।

चॉकलेट खाएं और अपने रोमांटिक लाइफ को चॉकलेटी बनाएं चॉकलेट हमारे मस्त‍िष्क मे मौजूद सेरोटिन और डोपामाइन के स्तर को बढ़ा देता है जिसकी वजह से हमें खुशी का एहसास होता है। जो हमारा मूड बनाता है। चॉकलेट मे फेनाइलेथैलामाइन यौगिक होता है। यह यौगिक शरीर मे तब बनता है जब आप प्यार मे होते है। स्ट्रेस के कारण आप मे इसका स्तर कम हो गया हो।

रोजाना अपने खानपान मे बादाम अखरोट मूंगफली आदि जरूरी शामिल करें। मूड बनाने के अलावा नट्स आपकी परफॉर्मेंस में भी सुधार कर सकते है।

पुरुषों के लिए लहसुन बेहद कारगर है। लहसुन मे एलीसिन होता है जो ब्लड फ्लो बढ़ा देता है। इरेक्शन की समस्या भी इससे दूर हो सकती है।

सेलेरी में एंड्रोस्टेरॉन होता है जो मूड बनाने मे बहुत मददगार होता है। ब्रोकली खाने से शरीर मे एस्ट्रोजेन कम होता है और टेस्टोस्टेरॉन का स्तर बढ़ता है।

मछली मे विटामिन बी होता है। मछली खाने से मेटाबोलिज्म मजबूत होता है जिससे सेक्सुअल लाइफ भी प्रभावित होती है।

ओट्स भी रोमांस का मूड बनाने मे मददगार है। ओट्स खाने से खून मे टेस्टोस्टेरॉन का स्तर बढ़ता है। San Francisco Institute for Advanced Study of Human Sexuality के हालिया अध्ययन मे यह पाया गया कि डायट मे ओट्स शामिल करने के सिर्फ 8 हफ्ते के अंदर ही पुरुषों के प्रदर्शन मे बदलाव हो जाता है।

प्रोटीन मांसपेशियों के निमार्ण मे मददगार होता है। इसके अलावा यह मूड बनाने मे भी कारगर है। इससे शरीर मे टेस्टोस्टेरॉन का स्तर बढ़ता है।