पोर्टल

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में औद्योगिक मंत्री सतीश महाना ने गुरुवार को विधानसभा के मानसून सत्र में औद्योगिक विभाग का बजट पेश किया था। इसी क्रम में शनिवार 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम का ऑनलाइन पोर्टल (UPSIDC online portal) लांच किया जायेगा।

औद्योगिक मंत्री सतीश महाना करेंगे पोर्टल को लां
शनिवार को राज्य औद्योगिक विकास निगम का पोर्टल लांच किया जायेगा। पोर्टल लांच योगी सरकार के औद्योगिक मंत्री सतीश महाना द्वारा किया जायेगा। UPSIDC के पोर्टल लांच का कार्यक्रम कानपुर के लैंडमार्क होटल में आयोजित किया गया है। इस दौरान लांच कार्यक्रम में UPSIDC के प्रमुख। सचिव और MD भी मौजूद रहेंगे। साथ ही पीएचडी चैम्बर्स के मुकेश सिंह प्रेजेंटेशन भी देंगे।

अब ऑनलाइन टेंडर के माध्यम से मिलेंगे प्लाट
Upsidc का ऑनलाइन पोर्टल शनिवार को लांच किया जायेगा। जिसके बाद UPSIDC में अब प्लाट ऑनलाइन मिलेंगे। UPSIDC में अब से टेंडर के माध्यम से प्लाट मिलेंगे। UPSIDC ने 1500 खाली प्लाट ऑनलाइन किये। शनिवार को upsidc का ऑनलाइन पोर्टल लांच होना है। जिसके तहत UPSIDC ने अपने खाली पड़े 1500 प्लाट को ऑनलाइन कर दिया है। साहिबाबाद में सूबे के सबसे महंगे प्लाट। UPSIDC शनिवार से डिजिटल हो रहा है।
जिसके तहत निगम का ऑनलाइन पोर्टल लांच किया जायेगा। गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद में प्लाट सबसे महंगे हैं। जहाँ प्लाट की कीमत 21 हजार रुपये प्रति/मीटर है। वहीँ सूबे का सबसे सस्ता प्लाट हरदोई के संडीला इलाके में हैं। जहाँ प्लाट की कीमत 16 सौ रुपये मीटर है।