tooth pick

खाने के बाद अधिकतर लोग टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ये आपके लिए कितना जोखिमभरा साबित हो सकता है। टूथपिक का रेगुलर इस्तेमाल करना आपके लिए कई बीमारियों को जन्म दे सकता है।

दांतों में फंसे खाने को साफ करने के लिए लोग टूथपिक का इस्तेमाल करते हैं, मगर क्या कभी अपने यह सोचा है कि इससे आपको कई तरह की बिमारियों का सामना करना पढ़ सकता है। कई बार टूथपिक गलती से दांतों की जगह मसूड़ों पर लग जाता है।

इसी वजह से मसूड़ों से खून निकलने लगता है और कई बार इनमें दर्द भी होने लगता है। बहुत अधिक टूथपिक का इस्तेमाल करने से दांतों के बीच खाली जगह बनने लगती है। बाद में यहीं पर खाना फंसने लगता है जिसके कारण से लोगों में कैविटी की शिकायत रहती है।

कई लोगों की आदत होती है कि वे दांत साफ करने के बाद टूथपिक को चबाने लगते हैं। इस वजह से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचता है। ज्यादा टूथपिक के इस्तेमाल से मसूड़े खुलने लगते हैं, जिस वजह से दांतों की जड़े भी खुल जाती हैं। इससे दांतों को काफी नुकसान पहुंचता है।