vinod-khanna

मुंबई : लंबी बीमारी के बाद आज अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। विनोद खन्ना 70 वर्ष के थे। आपको बता दें कि विनोद खन्ना काफी दिनों से बिमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे, मुबंई के अंबानी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

विनोद खन्ना की बिमारी के बारे में उनके परिवार के तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कुछ लोगों का कहना है कि विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित थे।

विनोद खन्ना नें 141 फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘मन का मीत’ में काम किया था। 1971 में उनकी पहली एकल हीरो वाली फिल्म ‘हम तुम और वो’ आई थी।

विनोद खन्ना ने 1997 में राजनीति में आए, वे अभी गुरदासपुर के सांसद थे। वे केंद्र में पर्यटन, विदेश राज्य मंत्री भी रह चुके थे।