इमरान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार एक्टर विनोद खन्ना के डांस का वीडियो इन दिनों खूबवायरल हो रहा है। इस वीडियो में विनोद खन्ना पाकिस्तान के एक प्रोग्राम में डांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में विनोद खन्ना के साथ  रेखा, आबिदा परवीन हैं।  ये तीनो एक लाइव परफॉर्मेंस में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में  पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान  के साथ  विनोद खन्ना भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

दिल में ही दबी रह गई विनोद खन्ना की आखिरी ख्वाहिश

इमरान ने विनोद खन्ना के निधन पर शोक जाहिर करते हुए लिखा था कि, विनोद खन्ना 1989 में एक बार शौकत खानम अस्पताल के चैरिटी प्रोग्राम में शामिल होने लाहौर आए थे।

आपको बता दें कि विनोद खन्ना का गुरुवार 27 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 70 साल के थे। खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में सांस्कृतिक धरोहर परिषद के महासचिव शकील वहीदुल्ला ने 2014 में अपनी भारत यात्रा के दौरान खन्ना से मुलाकात की थी। जिसमे उन्होंने कहा कि , विनोद खन्ना ने अपने ऑटोग्राफ में पेशावर की लोगो को शुभकामनाएं दी थी और अपने पुश्तैनी शहर की यात्रा करने की इच्छा जताई थी। यही उनकी आखिरी ख्वाहिश थी।

विनोद खन्ना के प्यार में पागल हो गई थी ये हीरोइन, सेट पर करने लगी थी ऐसी हरकतें

देखें पूरा वीडियो