ek-thi-raani-aisi-bhi-1

जी हाँ, आप ये पढ़कर चौंके ज़रूर होंगे लेकिन ये सच है। विनोद खन्ना की आखिरी फिल्म उनके निधन के 6 दिन पहले यानी 21 अप्रैल को रिलीज़ हुई है और अभी थिएटर में चल रही है।

नामी फ़िल्म स्टार विनोद खन्ना का कल सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर मुंबई के गिरगांव में एचएन रिलायंस फाउंडेशन और रिसर्च सेंटर में कैंसर के कारण निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे।

शाहरुख खान के दिलवाले में शाहरुख और वरुण के चरित्र के पिता के रूप में विनोद खन्ना की विशेष उपस्थिति के बारे में तो आप में से कई जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि विनोद खन्ना की आखिरी फिल्मों में से एक अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है ?

हां, विनोद खन्ना की आखिरी फिल्म “एक थी रानी ऐसी भी” को उनकी मृत्यु से 6 दिन पहले रिलीज़ (21 अप्रैल) किया गया था। बहुत देर से रिलीज़ ये फिल्म दिवंगत जन संघ -भाजपा नेता और ग्वालियर की राजमाता, विजयाराजे सिंधिया के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है।

यह फिल्म गोवा की गवर्नर मृदुला सिन्हा द्वारा लिखी गयी विजयाराज सिंधिया की जीवनी पर आधारित है।

फिल्म में भाजपा सांसद विनोद खन्ना और हेमा मालिनी प्रमुख भूमिका में हैं, जबकि अमृता फडनवीस (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी) प्रमुख पार्श्व गायिका हैं।

इस फिल्म को 2008 में ही रिलीज़ होना था लेकिन कुछ दिक्कतों के चलते ये फिल्म 21 अप्रैल, 2017 को रिलीज़ हो पायी।