19

भारत को आज नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। जिसके लिए 17 तारीख को वोट डाले गए थे और आज 20 जुलाई को शाम को 5 बजे तक देश को 14वां राष्ट्रपति भी मिल जायेगा। वोटों की गिनती संसद के रुम नंबर 62 में शुरू हो चुकी है और इसका पहला रुझान 1 बजे आएगा।

क्या रामनाथ कोविंद सर्वाधिक वोटों के साथ कोई नया इतिहास रचेंगे? आइये नजर डालते हैं इससे पहले हुए राष्ट्रपति चुनावों पे जिसमे किसको कितने प्रतिशत वोट मिले-

1957 राष्ट्रपति चुनाव: इस राष्ट्रपति चुनाव में तीन उम्मीदवार खड़े हुए थे जिसमे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद लगातार दूसरी बार देश के राष्ट्रपति बने थे। इसमें राजेंद्र प्रसाद को 459698 वोट मिले थे, जबकि नारायण दास को 2000 और हरिराम चौधरी को मात्र 2672 वोट मिले थे।

1962 राष्ट्रपति चुनाव: इस चुनाव में सर्वपल्लि राधाकृष्णन देश के दुसरे राष्ट्रपति बने थे। इस राष्ट्रपति चुनाव में भी तीन उम्मीदवार थे। जिसमे चौधरी हरि राम और यमुना प्रसाद त्रिसूला शामिल थें। सर्वपल्लि राधाकृष्णन को कुल 5,53,067 वोट मिले थे। वहीं अन्य दोनों उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 10,000 वोट ही मिले थे।

1969 राष्ट्रपति चुनाव: तत्कालीन राष्ट्रपति जाकिर हुसैन की मौत के बाद तत्कालीन उपराष्ट्रपति वीवी गिरी ने उनका कार्यभार संभाला था। इस चुनाव में 2 ही उम्मीदवार थे। चुनाव में वीवी गिरी को 4,01,515 वोट मिले थे, वहीं संजीव रेड्डी को 3,13,548 वोट मिले थे।

1977 राष्ट्रपति चुनाव: तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली की मौत के बाद चुनाव हुए थे लेकिन इसमें खास बात यह थी कि इसमें निर्विरोध कोई राष्ट्रपति चुना गया था। इस चुनाव में कुल 37 उम्मीदवार खड़े हुए थे। लेकिन 36 का नॉमिनेशन ही रद्द कर दिया गया था और नीलम संजीव रेड्डी राष्ट्रपति बने थे।

1997 राष्ट्रपति चुनाव: के आर नारायण ने टीएन शेषन को भारी अंतर से हराया था। नारायण को 9,56,290 वोट मिले थे, जबकि शेषन को मात्र 50,631 वोट ही मिल पाए थे।

2002 राष्ट्रपति चुनाव: इस चुनाव में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को 9,22,884 वोट मिले थे, जबकि उनके सामने लक्ष्मी सहगल को 1,07,336 वोट ही मिले थे।

2007 राष्ट्रपति चुनाव: इस चुनाव में प्रतिभा पाटिल को 67 वोट हासिल हुए थे।

2012 राष्ट्रपति चुनाव: इस चुनाव में प्रणब मुखर्जी को लगभग 69 प्रतिशत वोट मिले थे।