फ्रांको

दुनिया के सबसे ज्यादा वजन वाले व्यक्ति के मोटापे को काम करने के लिए सर्जरी की गई है। इस सेर्जेरी का नाम गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी है। व्यक्ति का वजन लगभग 600 किलोग्राम तक था।

मेक्सिको में व्यक्ति के डॉक्टर जोस कास्टानेडा ने बताया कि यह सर्जरी सफल रही। लेकिन हमें अभी इंतजार करना होगा और यह देखना होगा कि उसका शरीर इस बदलाव पर कैसी प्रतिक्रिया देता है। उम्मीद है कि कि सब कुछ ठीक होगा। उन्होंने आगे कहा कि इस सर्जरी का लक्ष्य उसका वजन अभी के मुकाबले आधा करना है और संभव है कि इस ऑपरेशन के बाद दूसरे ऑपरेशन भी किए जाएं।

फ्रांको

कास्टानेडा ने कहा है कि मरीज को मनोवैज्ञानिक और आहार मामले में प्रगति करनी होगी। अगर यह नहीं होता है तो अन्य सभी चीजें विफल हो जाएंगी। इस सर्जरी के बाद मरीज ठीक है और उस पर गहन निगरानी रखी जा रही है।

फ्रांको का वजन 595 किलोग्राम था। फ्रांको की दूसरी सर्जरी नवंबर में होने की संभावना है। फ्रांको का अमाशय इसके बाद आकार में आधा हो जाएगा और उसकी आंत की भी सर्जरी होगी।

इजिप्ट के काइरो की रहने वाली 36 वर्षीय इमान अहमद पिछले दिनों इलाज के लिए भारत आई थी। उनका वजन 500 किलोग्राम था और इसी वजह से वो चल-फिर नहीं पाती थी। डॉक्टर ने उसकी सफल सर्जरी की।