Shiv ji

 

आज सोमवार का दिन भोलेनाथ का माना जाता है, आपके भी दिल में यदि कोई मनोकामना है, जो पूरी नहीं हो रही है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं।

शिव जी सिर्फ एक लोटे जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि यदि शिव जी की आराधना शिवमंत्र के साथ की जाए तो रोजगार, उन्नति व मनचाहे जीवनसाथी को पाने की मनोकामना जल्द ही पू्र्ण हो जाती है।

1.) हर सोमवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद मंदिर जाकर भोलेनाथ पर जल आर्पित करें, जलाभिषेक करते समय शिव मंत्र का जाप जरूर करें।
ऊँ महाशिवाय सोमाय नमः

2.) भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद गाय को दूध अर्पित करें, ऐसा करने से तन,मन और धन संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

भूलकर भी न करें ये काम क्योंकि इन पापों को भगवान भोलेनाथ नहीं करते हैं क्षमा, देते हैं कठोर दंड

3.) शिवलिंग पर आप शहद की धारा को अर्पित करें, ऐसा करने से नौकरी व व्यवसाय से संबंधित परेशानियों से आपको निजात मिल सकता है।

4.) शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद लाल चंदन जरूर लगाएं, ऐसा माना जाता है की चंदन लगाने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।