गतिविधियों

केरल : केरल में बीफ फेस्ट के आयोजन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वध के लिये पशु बाजार से जानवर खरीदने पर रोक लगाये जाने के विरोध में सवाल उठाये है। रविवार रात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के सहयोगी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में कहा दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की घटनाओं पर बोलने वाले इस घटना पर मौन क्यों हैं?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में हर षड्यंत्र पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मुखर होकर सामने आती रही है। राष्ट्रवाद इस देश की मूल परम्परा रही है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इसे शुरू से ही अपना रही है। आपको बता दें कि गत 19 मार्च को सत्ता में आते ही योगी आदित्यनाथ ने गौवध पर सख्ती से रोक लगाते हुए अवैध रूप से संचालित किये जा रहे सभी बूचड़खानो को बंद करा दिया था।

केरल में बीफ फेस्ट केन्द्र सरकार द्वारा लगायी गयी पाबंदी के विरोध में आयोजित किये गये थे। कन्नूर में युवक कांग्रेस के एक कार्यकर्ता और उसके साथियों ने कथित रूप से सार्वजनिक तौर पर एक बछड़े का वध कर दिया था। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर केरल पुलिस ने बाद में मुकदमा दर्ज किया था।

कांग्रसे पार्टी केरल यूथ कांग्रेस द्वारा सरेआम गाय काटने के आरोपों को लेकर बैकफुट पर है। आरोपी यूथ कांग्रेस के नेता रिजिल मकूती को कांग्रेस ने इस मामले में पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। कांग्रसे पार्टी ने कहा था कि मामले की जांच के बाद अगर किसी कार्यकर्ता या नेता को गाय के खिलाफ क्रूरता का दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मामले की निंदा की थी।