Yogi Adityanath, Adityanath, New UP CM, Narendra Modi, Uttarpradesh, Amit shah, Kashiram, Smriti Upwan

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक से पहले सूबे के पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि,”हमने सिर्फ छोटे और लघु किसानों के ऋण माफ करने के वादे किए थे, जिसको पूरा किया जाएगा। फसली ऋण के अलावा कुछ और माफ नहीं होगा। कैबिनेट मंत्री बघेल ने यह भी साफ किया कि जिन किसानों ने भैंस, ट्रैक्टर और इंजन के लिए कर्ज लिए हैं, उनका कर्ज माफ नहीं किया जाएगा।”

62 हजार करोड़ का है कर्ज
उत्तर प्रदेश में करीब डेढ़ करोड़ किसानों पर लगभग 62,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। सरकार इनकी लिस्ट तैयार कर रही है। जिसके बाद इस लिस्ट को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा, जिससे केंद्र से कर्ज लिया जाएगा।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का कर्ज माफी का मुद्दा काफी अहम है। इसमें करीब 30 हजार करोड़ से लेकर 45 हजार करोड़ रुपये तक का कर्ज माफ किया जा सकता है। लेकिन इसका लाभ बैंकिंग सिस्टम से जुड़े किसानों को ही मिलेगा।

गेंहू खरीदारी
गेंहू खरीदारी पर सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सरकार व्यापक पैमाने पर गेंहू की खरीदारी करेगी। गेंहू खरीद को 40 लाख से बढ़ाकर 80 लाख मैट्रिक टन कर दिया गया है। यह गेंहू खरीद सरकारी एजेंसी खरीदेगी।

चुनावी वादा
बीजेपी ने चुनाव के लिए जारी अपने संकल्प पत्र में ह किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था। सरकार इसका ऐलान करने जा रही है। यूपी में 2 करोड़ 33 लाख सीमांत और लघु किसान हैं और लगभग दो करोड़ छोटे किसान हैं। सूबे के करीब डेढ़ करोड़ किसानों के कर्ज माफी का ऐलान हो सकता है।