dhoni

रांची : भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इनदिनों क्रिकेट की पिच को छोड़कर घर पर कुछ फुर्सत के पल बिता रहे हैं। बड़े अरसे बाद मिली इन छुटियोँ को धोनी काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

अभी हाल ही में धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी अपने पेट डॉग के साथ खलते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो की ख़ास बात ये है कि इसमें धोनी का डॉग हुबहू धोनी की नक़ल करता नज़र आ रहा है। धोनी जो भी हरकत उसके सामने कर रहे हैं सेम उनका डॉग भी वही कर रहा है। वीडियो के अंत में धोनी और उनके पेट डॉग के बीच के प्यार ने सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया में ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

#belgiummalinois #sam ‘s mirroring talent ! ??? @mahi7781

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on

आपको बता दें कि अभी हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर भी धोनी से मिलने उनके घर पर पहुंचे थे। अनुपम खेर इनदिनों अपनी फिल्म ‘रांची डायरीज़’ की शूटिंग के सिलसिले में रांची गए हुए थे। धोनी के घर में अनुपम खेर ने धोनी की बच्ची जीवा को भी गोद में खिलाया।

गौरतलब है कि जिस दिन धोनी ने अपने पेट डॉग के साथ वीडियो शेयर की उस दिन एनिमल डे था और जिसकी वजह से कई साथी खिलाडियों ने भी अपने पेट के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की थी।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को वन-डे सीरीज़ में 4-1 से मात देने के बाद टीम इंडिया इसी सप्ताह के लास्ट से टी-20 सीरीज़ का भी आगाज करेगी। इस सीरीज़ का पहला मैच धोनी के होम टाउन रांची में खेला जाएगा।आपको बता दें कि टीम इंडिया वर्तमान में टी-20 के अलावा क्रिकेट के बाकी दोनों प्रारूपों टेस्ट और वन-डे में फर्स्ट रैंकिंग पर है।