अनिल अंबानी

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी का आज जन्मदिन है। रिलायंस कम्युनिकेशंस के चेयरमैन अनिल अंबानी का जन्म 4 जून 1959 को मुंबई में हुआ था। 57 साल के हो चुके अनिल अपने भाई मुकेश अंबानी से दौलत के मामले में भले ही पीछे हों, लेकिन बिजनस में वे अपने भाई से काम नहीं है।

1) अनिल और उनके बड़े भाई मुकेश अंबानी का बचपन मुंबई के भुलेश्वर और कोलाबा इलाके के मकानों में बीता।

2) आज अनिल अंबानी का बंगला ‘The Sea Wind’ दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है।

3) परिवार कोलाबा के See Wind अपार्टमेंट में चला गया। यहीं से उनके पिता धीरूभाई ने अपने बिजनेस की शुरुआत की थी।

4) मुंबई आने से पहले धीरूभाई यमन के अदेन शहर में 8 साल तक रहे। इसके बाद मुंबई आकर उन्होंने मसालों का कारोबार शुरू किया।

5) धीरूभाई पत्नी कोकिलाबेन, दोनों बेटियों दीप्ति और नीना, दोनों बेटों मुकेश और अनिल समेत सबसे पहले भुलेश्वर के ‘जय हिंद स्टेट’ (आज वेनीलाल हाउस) में दो कमरे के मकान में रहते थे। यहां वे 1970 तक रहे।

6) अनिल ने मुंबई यूनिवर्सिटी के के.सी. कॉलेज से ग्रैजुएशन करने के बाद पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से MBA किया।

7) उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना मुनीम से शादी कर ली। उनके दो बेटे अनमोल और अंशुल हैं।

8) अनिल अंबानी ‘अनिल अंबानी रिलायंस कैपिटल’ और ‘रिलायंस कम्युनिकेशन’ के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। वे हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर भी हैं।

9) अनिल अंबानी को टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा ‘बिजनेस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिल चुका है। बेस्ट सीईओ के लिए ‘ग्लोबल एनर्जी अवॉर्ड’ और सितंबर 2003 में’ एमटीवी यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर’ भी मिल चुका है। वे बॉम्बे मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा अक्टूबर 2002 में ‘बिजनेस ऑफ डिकेड’ से सम्मानित हो चुके हैं।