मुंबईः बॉलीवुड के हीमैन धर्मेद्र ने दबंग स्टार सलमान खान को उनकी आगामी फिल्म ‘रेस 3′ के लिए शुभकामनाएं दी। धर्मेद्र ने सोशल मीडिया पर सलमान के साथ एक तस्वीर साझा की। धर्मेद्र ने लिखा, हवा में गर्मी बहुत ज्यादा है, नजर ना लगे। सलमान को प्यार,‘रेस 3′ के लिए शुभकामनाएं।
This WARMTH is so much in the air , nazar na lage !! Love you Salman , great luck for RACE3!!! pic.twitter.com/E0Q1zVi0Ou
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) June 13, 2018
गौरतलब है कि रेस 3 में सलमान के अलावा धर्मेन्द्र के पुत्र बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीस, डेजी शाह और साकिब सलीम की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 15 जून को प्रदर्शित होने जा रही है।