floods

देशभर के कई राज्य बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं। बिहार के लगभग 15 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वहां अबतक बाढ़ से लगभग 119 मौतें हुईं हैं और 93 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बिहार के अलावा यूपी में अब तक 36 और असम में 49 मौतें हो चुकी हैं।

बिहार के अररिया में लगभग 20 मौतें, पूर्वी चंपारण में 14, पश्चिम चंपारण में 13,मधेपुरा में 12, सीतामढ़ी में 11, किसानगंज में 8, मधुबनी में 5, दरभंगा में 4, सहरसा में 3, सिहोर में 2 और सुपूल में 1 मौत हुए है।

राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक अब तक करीब 3.59 लाख लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा चुका है, वहीं करीब 2.13 लाख लोगों को 504 राहत कैम्पों में भेजा गया है।

उत्तरप्रदेश में भी भारी बारिश के चलते 15 जिले बाढ़ की प्रकोप में हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, सखीमपुर खीरी, बलरामपुर हैं। उत्तरप्रदेश में मरने वालों की संख्या 36 पहुँच गयी है। अब तक लगभग 2500 लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया है। इसके अलावा असम में भी बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 49 हो गई है, यानी इस साल असम में बाढ़ के कारण कुल 119 लोग जान गंवा चुके हैं।

बताते चलें कि पूरे देश में इस समय बिहार, असम, यूपी, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश समेत 9 राज्य बाढ़ की चपेट में हैं।