bjp leader yashwant singh sinha

बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा को पुलिस ने झारखंड के हजारीबाग में एक प्रतिबंधित इलाके से रामनवमी के जुलूस का नेतृत्व करने को लेकर गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गिरफ्तारी के बाद भड़के लोगों को काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज तक करना पड़ा था। खबर के अनुसार यशवंत सिन्हा के साथ ही पुलिस ने सौ ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया है। उन पर प्रतिबंधित विवादित इलाके से रामनवमी के जुलूस निकालने का आरोप है। वहीं गिरफ्तारी के बाद लोगों का गु्स्सा और भी भड़ गया।

इससे पहले मंगलवार सुबह हजारीबाग सदर इलाके के विधायक मनीष जायसवाल को बड़कागांव में प्रवेश करने की कोशिश में हिरासत में ले लिया गया था।

हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित महूदी से रामनवमी जुलूस निकालने को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है।