पेंटागन

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने दावा किया है कि चीन आने वाले वक्त में पाकिस्तान में अपना सैन्य बेस बना सकता है, जिससे भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इससे पहले भी चीन अफ्रीकी देश डजीबोटी में अपना सैन्य बेस बना चुका है।

पेंटागन ने अमेरिकी कांग्रेस में पेश की गई अपनी 97 पेज की रिपोर्ट में कहा है कि 2016 में चीन की सेना को काफी अनुदान मिला था, जिससे उसका बजट 180 बिलियन डॉलर के पार जा चुका है। यह चीन के रक्षा बजट है जो कि 140 बिलियन डॉलर है।

पेंटागन ने कहा है कि यदि चीन, पाकिस्तान में अपना सैन्य बेस बनाता है, तो फिर इससे भारत की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ सकती हैं। चीन ने अफ्रीकी देश में जो अपना सैन्य बेस बनाया है, वो हिंद महासागर और लाल सागर के काफी नजदीक है।