अरुणाचल

बीजिंग : दलाई लामा की भारत यात्रा से चीन इतना भड़का हुआ है कि अब चीनी मीडिया खुलेआम भारत को धमकी दे रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश का नाम बदलने के मामले पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया मिलने के बाद चीन ने अपने तेवर और कड़े कर लिए हैं।

शुक्रवार को चीन ने कहा कि अरुणाचल की 6 जगहों के नाम बदलने का उन्हें कानूनी अधिकार है। वहीं राज्य स्तरीय मीडिया ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि यदि भारत ने दलाई लामा कार्ड खेलना बंद नहीं किया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़े : दलाई लामा की यात्रा से खफा है चीन, अरुणाचल प्रदेश के 6 जगहों के नाम बदले!

अरुणाचल को भारत का अभिन्न अंग बताने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पूर्वी क्षेत्रों पर चीन का रुख स्पष्ट है। चीन की सीमा साफ और स्पष्ट है।

गौतरलब है कि चीन ने दलाई लामा की भारत यात्रा का पुरजोर विरोध किया था और भारत सरकार से कहा था कि वो दलाई लामा को भारत यात्रा की अनुमति ना दें। मगर भारत ने चीन की चेतावनी को दरकिनारे करते हुए दलाई लामा को भारत आने दिया और तब से ही चीन भारत के खिलाफ अनाप-शनाप बक रहा है।