yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखीमपुर के दौरे पर जाएंगे, जहां वह बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वे करेंगे। सीएम योगी करीब 1 बजे तक लखीमपुर पहुंचेंगे। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के हवाई सर्वे के बाद सिसैया चौराहे के ओएनजीसी ग्राउंड पर उतरेंगे।

यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री वितरित करेंगे। बाढ़ से ज़िले की पांच तहसील के लाखों लोग प्रभावित हैं। आपको बता दें कि लखीमपुर में शारदा नदी, घाघरा, सुहेली हर वर्ष तबाही मचाती रही हैं। ये नदियां हर साल हज़ारों बीघा ज़मीन और सैकड़ों लोगो की जान ले लेती है।मुख्यमंत्री के आने की खबर के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है।