alliance

कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया है। यूपी में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से अलग होकर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

यूपी कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने कहा कि हमने फैसला किया है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में आगामी शहरी निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा।

राज बब्बर ने आगे कहा कि,’किसी तरह का फैसला लेने से पहले यह पार्टी नेतृत्व के लिए जरूरी है कि वह गठबंधन पर विचार करे। पार्टी पदाधिकारियों को चुनावों और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को एकजुट करने को कहा गया है। अभी जिला स्तर के कार्यकर्ताओं, चुनाव के उन विजेताओं के साथ बैठक होनी है जिन्हें एक लाख से अधिक वोट मिले हैं।

बता दें कि 2017 के यूपी चुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था इस गठबंधन के बावजूद कांग्रेस की स्तिथि में सुधर नहीं आया था कांग्रेस पार्टी ने 105 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमे से उसे मात्र 7 सीटों पर ही जीत मिली थी। जबकि पूरे गठबंधन को 54 सीटें ही प्राप्त हुई थीं।