भारत की राजधानी का अशोक विहार इलाका शनिवार को डबल मर्डर से दहल गया। फेस-3 इलाके में रहने वाले बुजुर्ग दंपति की उनके ही घर कर दी गई। 75 वर्षीय राम कैलाश भूटानी और उनकी पत्नी कौशल भूटानी अशोक विहार फेस-3 स्थित घर में रहते थे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर केस की जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह जब उनके घर पर ताला लटका मिला तो पड़ोसियों को चिंता हुई. पड़ोसियों ने पूछताछ के बाद उनके एक रिश्तेदार और पुलिस को फोन किया. घर का ताला तोड़कर जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो राम कैलाश का शव बेड पर पड़ा हुआ था, जबकि उनकी पत्नी की लाश खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं।

पड़ोसियों की मानें तो काफी वर्षों से दंपति यहां अकेले रह रहे थे। हाल ही में राम कैलाश का ऑपरेशन हुआ था। इसी वजह से उनकी देखभाल के लिए एक अटेंडेंड रखा हुआ था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।