रिकॉर्ड

दिग्गज भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 36 साल के हो गए हैं। पूरे देश-दुनिया में धोनी के चाहने वाले उनका बर्थडे मना रहे हैं। धोनी ने अपने खेल से कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। आज हम आपको धोनी के ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड  के बारे में बताने जा रहे हैं:

1. 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
धोनी वनडे क्रिकेट में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी अभी तक कुल 322 छक्के जड़ चुके हैं। इनमें से 208 छक्के तो वनडे में ही हैं।

2. 7वें नंबर पर बल्लेबाजी कर के दो शतक
धोनी ने अपने करियर की शुरुआत ऊपरी क्रम में बैटिंग करते हुए की थी। 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी के नाम सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 7वें क्रम पर दो शतक लगाए हैं, 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ और दूसरा एशिया इलेवन की ओर से अफ्रीका इलेवन के खिलाफ।

3. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के नाम 158 स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। वहीं अगर कुल शिकार की बात करें, तो धोनी ने अभी तक कुल 732 शिकार किए हैं।

4.विकेटकीपर के तौर पर एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन
एक विकेटकीपर के तौर पर एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम हैं। धोनी ने 2005 में जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन बनाए थे।

5. अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा जीत
कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज की है। धोनी ने 72 टी-20 में कप्तानी की और 41 मैच जीते।

6. विकेटकीपर होकर गेंदबाजी करना
विकेटकीपर होने के बावजूद भी धोनी ने अभी तक 9 मैचों में गेंदबाजी की है। इससे पहले भारत की ओर से सैयद किरमानी ने भी 3 बार गेंदबाजी की थी। एक अनोखा रिकॉर्ड है जो धोनी के नाम दर्ज है।