भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को 36 साल के हो चुके हैं। इसी खास मौके पर क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी उन्हें एक अनोखे अंदाज में बर्थडे कि बधाई दी।

इसी खास मौके पर क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी उन्हें एक अनोखे अंदाज में बर्थडे कि बधाई दी। युवराज ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद ट्वीट किया और लिखा “जन्मदिन मुबारक मिस्टर हेलिकॉप्टर! केक आपका इंतजार कर रहा है।”

सहवाग ने ट्वीट किया कि “एक इंसान जिसने भारतीय फैंस को अनगिनत खुशियां मनाने का मौका दिया, उम्मीद है हेलिकॉप्टर और भी उड़े हमारे दिल में जगह बनाता रहे।”

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी ने अपने खेल से कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियों पर कब्ज़ा जमाया हो। धोनी को सब प्यार से माही भी बुलाते हैं।