maharashtra doctors strike

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रही डॉक्टरों की हड़ताल अब खत्म हो गई है। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार की तरफ से सुरक्षा का भरोसा पाने के बाद मुंबई के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।

खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार की तरफ से डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया कराने का पूरा आश्वासन दिया गया है। इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को डॉक्टर्स के साथ बैठक कर उनसे हड़ताल खत्म करने की अपील की थी। जिसके बाद इन्डियन मेडिकल असोसिएशन हड़ताल ख़त्म करने को लेकर
मान गया हैं।

वहीं दूसरी ओर MARD ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर करते हुए कहा कि सुबह 8 बजे तक डॉक्टर काम पर लौट आएंगे। उसमें आगे यह भी लिखा है कि यदि डॉक्टर काम पर न लौटे तो सरकार एक्शन ले सकती है। IMA ने भी शुक्रवार को ही हड़ताल खत्म कर दी है।

इसके सार्थ ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी मामले में फैसला सुनाते हुए कहा था कि सभी डॉक्टर शनिवार तक काम पर वापस लौट आएं,यदि वह वापस नहीं लौटते हैं तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

पिछले एक हफ्ते में कई हमले

आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते के दौरान धुले, नासिक और सायन सहित पांच अस्पतालों में डॉक्टर्स पर हमले हो चुके हैं। मरीज के रिश्तेदारों का आरोप है कि डॉक्टर ठीक से इलाज नहीं करते हैं। वहीं, विरोध प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना था कि वो ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकते हैं जहां पर उनकी अपनी ही जान खतरे में पड़ जाए। इसे लेकर महाराष्ट्र में कई डॉक्टर्स काफी दिनों से हड़ताल पर थे।