girls hostel

सीबीआई कोर्ट ने बाबा राम रहीम की सजा की घोषणा कर दी है। गुरमीत को 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। पहले खबर सामने आई थी की उनको 10 साल की सजा सुनाई गयी है।

राम रहीम को सजा मिलने के बाद वह पूरी रात जेल के बैरक में जागते हुए इधर से उधर घूमता रहा। गुरमीत ने खाने में सिर्फ आधी रोटी ही खाई। जबकि राम रहीम को खाने में 4 रोटी और सब्जी दी गई थी।

अब राम रहीम को माली के अलावा फैक्ट्री में भी काम करना होगा। इसके लिए उसे 40 रुपये रोज का मेहनताना दिया जाएगा। राम रहीम को जेल प्रशासन ने कैदी नंबर 8647 दिया है।

7 साल पहले सेना ने राम रहीम के डेरे में हथियारों की ट्रेनिंग पर दी थी चेतावनी

रेप को दो मामलों में उनको 10-10 साल की जेल की सजा मिली है। सिर्फ यही नहीं इसके साथ ही 15-15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जो पीड़िता को दिया जाएगा।

जब जज ने राम रहीम को सज़ा सुनाई तो उसके हाथ-पैर कांपने लगे और उसकी आँखों में आंसू आ गए। वो लगातार जज से माफ़ी की गुहार करने लगा। फिर गुरमीत अदालत में ज़मीन पर बैठ गया और बोला कि वो यहीं रहेगा , कहीं नहीं जाएगा।

शुरू हुआ राम रहीम के गुंडों का बवाल, सजा से पहले ही फूंकी दो गाड़ियां

जज ने दोनों पक्षों को बहस के लिए 10-10 मिनट का समय दिया था। अभियोजन पक्ष ने राम रहीम के लिए उम्रकैद की मांग की थी। तो वहीं बचाव पक्ष ने कहा कि राम रहीम समाज सेवी हैं। उन्होंने कई भलाई के काम किए हैं। इसका संज्ञान लेते हुए सजा में नरमी बरती जानी चाहिए।