कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

आज संसद में गुजरात दौरे के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर से हुए हमले का मामला उठा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में इस घटना पर बयान दिया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। राज्य पुलिस और SPG ने उन्हें बुलेट प्रूफ गाड़ी में बैठने को कहा था लेकिन राहुल गांधी ने उनकी बात नहीं मानी।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने लगातार सुरक्षा मापदंडो का उल्लंघन किया वह बार-बार गाड़ी से उतर कर लोगों से मिल रहे थे। लोकसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि राहुल ने सुरक्षा मापदंडो को नजरअंदाज किया हो। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दो साल में 121 बार में से करीब 100 बार उन्होंने सुरक्षा मापदंडो का उल्लंघन किया है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दो साल में राहुल गांधी ने लगभग 6 बार विदेश दौरा किया इस दौरान वह 72 दिनों तक बाहर रहे। राहुल गांधी ने SPG की सुरक्षा नहीं ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी गुजरात में बाढ़ प्रभावित दौरे का मुआयना करने के लिए नहीं बल्कि आपदा पर्यटन के लिए गुजरात गए थे।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देश के लिए अनमोल धरोहर है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अपने विदेशी दौरों पर सुरक्षा साथ क्यों नहीं ले जाते हैं वह देश से क्या छुपाना चाहते है। सदन और देश इसके बारे में जानना चाहेगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

आज सदन में चंडीगढ़ छेड़छाड़ का मामला भी उठ सकता है। हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर IAS अफसर की बेटी वर्णिका के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। विपक्ष सुभाष बराला के इस्तीफे की मांग कर रहा है

गुजरात में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पथराव का मुद्दा गरमा गया था। बीजेपी और आरएसएस पर कांग्रेस पार्टी ने लगातार इस मुद्दे पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसके लिए संघ-बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इन हमलों से वे डरने वाले नहीं और लोगों की आवाज उठाते रहेंगे।

गुजरात पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले पर हमला करने के मामले में बीजेपी नेता जयेश दर्जी को धनेरा से गिरफ्तार कर लिया है जबकि 3 को हिरासत में लिया गया है पुलिस ने कहा कि जयेश दर्जी मुख्य आरोपी है।