Nepal

20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की दत्तक पुत्री हनीप्रीत को लेकर हरियाणा पुलिस को आशंका है कि बिहार के रास्ते नेपाल भागने के फिराक में है। नेपाल से सटे हुए बिहार के 7 जिलों पर पुलिस की सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

हरियाणा पुलिस से मिली जानकारी के बाद पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी, अररिया और किशनगंज पुलिस ने सिक्योरिटी बढ़ा दी है। हनीप्रीत 25 अगस्त से फरार है। हनीप्रीत पर देशद्रोह का भी मुकदमा चल रहा है। हरियाणा पुलिस 1 सितंबर को हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी कर चुकी है।

बिहार पुलिस के एडीजी आलोक राज ने बताया कि, हरियाणा पुलिस की तरफ से 2 दिन पहले हरियाणा पुलिस से मौखिक जानकारी मिली थी कि हनीप्रीत बिहार के रास्ते नेपाल भाग सकती है। जिसके बाद राज्य के 7 जिलों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।