Abortion

बंगलुरु: एक शख्स ने अपनी पत्नी को जहर देकर उसका गर्भपात करा दिया। शख्स ने बिरयानी में जहर मिलाकर पत्नी का धोखे से गर्भपात करा दिया। आरोपी पहले से पीड़िता पर पहले से ही अबॉर्शन का दबाव बना रहा था। बता दें कि पीड़ित महिला पिछले 7 महीने से प्रेग्नेंट थी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद से आरोपी फरार है। पीड़ित परवीन ताज (26) की शादी 2012 में सईद खलीम के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सईद दहेज की वजह से परवीन को प्रताड़ित करने लगा। दोनों के एक 4 साल का बेटा भी है। सईद के पिता निसार और मां शबीना भी अपने बेटे परेशान थे। बताया जा रहा है कि ड्रग्स के आदि सईद ने अपनी पत्नी को खर्चे के लिए पैसे तक देने बंद कर दिए थे।

उसके गर्भ में जुड़वा बच्चे थे। इस बात ने नाराज सईद ने उसे गर्भपात कराने के लिए कहा, तो परवीन ने इंकार कर दिया। इसके बाद एक दिन सईद बिरयानी लेकर आया और पत्नी को बिरयानी खिलाया। बिरयानी खाते ही परवीन की तबियत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान गर्भ में दोनों बच्चों की मौत गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 313 और 498 के तहत केस दर्ज कर लिया है।