japanese2

नई दिल्ली। जापान की एक लड़की ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। लड़की ने उन तस्वीरों के साथ लिखा है कि उसकी ये हालात किसी और ने नहीं बल्कि उसके दादा ने की है। दादा ने अप नी ही पोती का वो हाल किया जिसे जानकर आपका कलेजा कांप उठेगा। वो पोती को खाने के लिए तड़पाता था। उसे पेटभर खाना नहीं खाने देता और अगर वो चोरी-छुपे खाते हुए पकड़ी जाती तो उसे तब तक मारता जब तक की उसके पेट से खाना न निकल जाए।japanese3लड़की की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लड़की ने लिखा है कि वो अपने ही घर में सालों तक घरेलू हिंसा की शिकार हो रही थी। उसके दादा उसे प्रताड़ित करते थे। उसे खाने के लिए नहीं दिया जाता था। उसका वजन महज 16 से 17 किलो रह गया था।japanese1लड़की ने लिखा है कि उसे खाना नहीं मिलता था। अगर वो चोरी-छुपे खाना खाते हुए पकड़ी जाती थी तो उसे मारा जाता था। उसे तब तक मारा जाता था, जब तक कि वो उल्टी करके पेट से खाना न निकाल दे। उसे दादा की देखभाल के लिए छोड़ा गया था, लेकिन उसी दादा ने उसे कंकाल बना दिया था। लड़की ने अपनी ये 10 साल पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि अगर मुझे रेस्क्यू नहीं किया जाता तो मर चुकी होती। उसने लोगों ने अपील की है कि जो भी लोग इस तरह की प्रताड़ना को झेल रहे हैं, वे इसके लिए और इंतजार न करें। बिना देर किए अपनी मदद खुद करें।