Blind Teacher, Sexual Molestation, FIR, School, Students

नई दिल्‍ली, दिल्‍ली की एक सरकारी स्‍कूल में एक ब्‍लांइड टीचर की गंदी करतूत से पूरा शिक्षा जगत शर्मशार हुआ है। शिक्षक आंख से ब्‍लाइंड है। इसलिए उसके प्रति स्‍कूली छात्राओं की सहानुभूति रहती है। लेकिन उक्‍त शिक्षक सहानुभूति की आड़ में छात्राओं के प्राइवेट पार्ट को छूता था। हालांकि, शुरुआत में छात्राओं ने उसकी इस हरकत को नजरअदांज किया, क्‍योंकि वह आंखों से सूर है। लेकिन जब उसने स्‍कूल की कई छात्राओं के साथ यही हरकत किया तब इन लोगों ने उस पर गौर करना शुरू किया। बाद में मालूम चला कि छात्राओं के प्राइवेट पार्ट को छूना उसका शगल है।

मामला दिल्‍ली पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने शिक्षक को छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि स्‍कूल में हिंदी पढ़ाने वाला टीचर अक्सर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था। स्कूल में पुलिस के रूटीन विजिट के दौरान इस मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्‍ली पुलिस के सीनियर अफसर ने बताया कि मुखर्जी नगर थाने की महिला कर्मचारियों द्वारा स्कूल के निरीक्षण के दौरान यह चौंकाने वाला मामला सामने आया। आरोपी शिक्षक अवधेश प्रजापति सर्वोदय विद्यालय में पढ़ाता था, उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसके खिलाफ दो मामले दर्ज कराए गए हैं।

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार स्‍कूल की सात छात्राओं ने ब्लाइंड शिक्षक के खिलाफ पहले ही शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद स्‍कूल की पांच और छात्राओं ने भी उसकी शिकायत की। छात्राओं का कहना है कि आरोपी नहीं देख सकने के बहाने छात्राओं के प्राइवेट पार्ट को छूता था। उनके साथ अश्लील हरकत करते हुए, इन चीजों से अनजान बनने की कोशिश करता था।