leopard

गाजियाबाद: गुरूवार को दिल्ली से सटे गाजियाबाद में तेंदुआ घुस आने की खबर से हड़कंप मच गया। गाजियाबाद के साहिबाबाद में स्थित भोपुरा की कृष्णा विहार कुटी कॉलोनी में बीती रात एक तेंदुआ घुस आया।

तेंदुए के घुसने की खबर से वहाँ अफरा-तफरी मच गई। लेकिन वहां के लोगों ने समझदारी दिखाते हुए उसे बंद कर दिया। इसके बाद इस बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। पुलिस ने गाजियाबाद वन विभाग को तेंदुए पर काबू पाने के लिए बुलाया। स दौरान तेंदुए ने एक बच्चे और युवक पर भी हमला किया, जिसमें दोनों घायल हो गए हैं।

जब गाजियाबाद वन विभाग टीम तेंदुए को पकड़ने में समर्थ रही तो इसके बाद मेरठ टीम को बुलाया गया, फिर 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए पर काबू पाया जा सका। मेरठ टीम ने तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसे पकड़ लिया है।