MI mix 2

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने हाल ही में बिना बेजल वाला स्मार्टफोन Mi Mix 2 लॉन्च कर दिया। चीन में इसकी फ्लैश सेल शुक्रवार को आयोजित हुई। ख़बरों की माने तो सेल की शुरुआत होते ही सिर्फ 58 सेकंड्स में यह स्मार्टफोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि बिक्री के लिए कितने युनिट्स उपलब्ध करवाए गए थे। आम तौर पर फ्लैश सेल में कितने फोन बिक्री के लिए होते हैं इसकी जानकारी नहीं दी जाती है।

पिछले साल कंपनी ने Mi Mix लॉन्च किया था। अब Mi Mix 2 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी के मुताबिक भारत में Mi Mix 2 इसी साल लॉन्च किया जाएगा। Mi Mix 2 की शुरुआती कीमत 3,299 युआन है। इसमें 6GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी मिलेगी। इसके दूसरे वैरिएंट की कीमत 3599 युआन है।

इसकी डिस्प्ले 5.99 इंच की फुल एचडी है। ऐस्पेक्ट रेश्यो 18:9 का है। इसके स्पेशल एडिशन डिवाइस की बॉडी सिरैमिक की है और चारों किनारे कर्व्ड हैं। Mi Mix 2 पिछले स्मार्टफोन की तुलना में पतला है। इसमें क्वॉल्कॉम का हाई एंड प्रोसेसर Snapdragon 835 दिया गया है। इसमें 4-ऐक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर दिया गया है।