Mumbai Fire

मुंबई : बीती रात मुंबई की एक निर्माणाधीन इमारत में आग लग गयी। आग लगने की वजह से छह लोगों की मौत हो गयी और 11 लोग घायल हो गए। आग लगने की वजह गैस कैलेंडर में विस्फोट बताया जा रहा है।
घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जुहु में किशोर कुमार गार्डन के निकट प्रार्थना इमारत में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने की वजह से आग लग गयी। घायलों को बीएमसी के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 9 पुरुष तथा 2 महिलाएं हैं। इसमें से 8 की स्थिति नाजुक है.

मुंबई पुलिस की प्रवक्ता रश्मि करांदीकर ने बताया कि मृतकों के शवों की पहचान अभी नहीं हो पायी है क्योंकि शव बुरी तरह झुलस गए हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।