मुंबई : भगवान कृष्ण के साथ -साथ देवो में सर्वप्रथम गणेशा को भी भक्त बहुत प्यार करते हैं और पसंद करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी पूरे देश में गणपति बप्पा की ही धूम मची हुई। आम लोगो के साथ -साथ हमारे टीवी स्टार्स भी गणेशा की खातिरदारी और पूजा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहें हैं। गणेश चतुर्थी का धार्मिक त्यौहार भारत के साथ साथ पूरी दुनियाभर के हिंदू लोग बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। हमारे टीवी स्टार्स भी इस त्यौहार को सेलिब्रेट करने में पीछे नहीं हैं बल्कि हर एक सेलेब्रटी अपने जुदा अंदाज से बप्पा को खुश करने की कोशिश में लगा हुआ है। 12 दिन तक चलने वाले इस त्यौहार की शुरआत टीवी इंडस्ट्री ने बड़े ही धूमधाम से की है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं कि आपके फेवरेट टीवी स्टार्स इस बार कैसे सेलिब्रेट कर रहे है ” गणपति बप्पा मोरया” का त्यौहार।

1. दिव्यांका त्रिपाठी

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी यानि आप सब की फेवरेट ”इशिता भल्ला” इस समय गणेश चतुर्थी को अपने पति विवेक ढैया के साथ एन्जॉय कर रही हैं और पूरे विधिविधान से गणेशा की पूजा करने में लगी हुई हैं।

2. हिना खान

 ये रिश्ता क्या कहलाता है की ”अक्षरा” से घर-घर में पॉपुलर हुई एक्ट्रेस हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जैस्वाल के साथ अपने घर में बाप्पा का वेलकम किया है। हिना इस समय कलर्स के रियल्टी शो ”खतरों के खिलाड़ी” में नज़र आ रहीं हैं।

3. भारती सिंह

 टीवी की दुनिया की सबसे फेमस कॉमेडियन भारती सिंह अपने मंगेतर हर्ष लिम्बचिया के साथ गणेश चतुर्थी के फेस्टिवल को सेलिब्रेट कर रहीं हैं। कॉमेडियन भारती सिंह ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि ”मोदक फॉर एनर्जी ” बूंदी लड्डू और पेड़ा के लाजवाब स्वाद को बताया नहीं जा सकता ,बस खाया जा सकता है

4. रवि-सरगुन

टीवी स्टार्स रवि दुबे और सरगुन मेहता भी गणेशा को अपने घर पर लाये हैं और सुबह-शाम बाप्पा की आरती और उनका आशीर्वाद लेना नहीं भूलते हैं। गणेश चतुर्थी के इस ख़ास मौके पर दिव्यांका और विवेक भी उनके घर पर गणेशा के दर्शन करने पहुंचे थे।

5. करिश्मा तन्ना-मनीष पॉल

करिश्मा तन्ना और मनीष पॉल ने भी बाप्पा के दर्शन किये और उनके साथ की तस्वीर सोशल मीडिया में भी पोस्ट की।

 

6. अर्जुन बिजलानी

 टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी भी गणेश चतुर्थी के इस त्यौहार को अपनी पूरी फैमली के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन के फ्रेंड और एक्टर भी उनके घर पर बाप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

7. कविता कौशिक

 टीवी की दुनिया में चंद्रमुखी चोटाला के नाम से फेमस एक्ट्रेस कविता कौशिक ने इस बार गणेश चतुर्थी के फेस्टिवल को अपने हस्बैंड रोनित के साथ ओल्डर सिटीजन्स के साथ सेलिब्रेट किया और एनजीओ में मिठाइयां भी बांटी।

 

8. गुरमीत-देबिना

 एक्टर गुरमीत चौधरी भी अपनी वाइफ और एक्ट्रेस देबिना के साथ बाप्पा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने गणेशा के दरबार में पहुंचे थे।

9. शृति झा

 सीरियल कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा भी गणेश चतुर्थी के इस फेस्टिवल को काफी एन्जॉय कर रही हैं। इस ख़ास फेस्टिवल पर शृति झा अपने फ्रेंड और एक्टर हिमांशु मल्होत्रा के घर पर गणेशा के दर्शन के लिए गयीं थी।

10. जय -माही -कुशाल

एंकर टर्न्ड एक्टर जय भानुशाली भी अपनी वाइफ माही विज के साथ अपने एक फ्रेंड के घर गणेशा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। जहां पर एक्टर कुशाल टंडन भी स्पॉट किये गए।

11. करणवीर वोहरा

एक्टर करणवीर वोहरा ने भी ”लाल बाग़ के राजा” के दर्शन किये और उनका आशीर्वाद माँगा। करणवीर इस समय ज़ी टीवी पर एक रियल्टी शो को होस्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं।

12. प्रिया बठिजा

 न्यू मैरिड एक्ट्रेस प्रिया ने भी अपने सास-ससुर के घर पर गणेश चतुर्थी के फेस्टिवल को एन्जॉय किया। सूत्रों के मुताबिक़ प्रिया बप्पा की पूजा और आरती का भी खास ख्याल रख रही हैं।

13. श्वेता रोहिरा

बॉलीवुड के दबंग खान एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता ने इस गणेश चतुर्थी के इस फेस्टिवल पर गणेशा को अपने घर पर विराजा है। इस ख़ास फेस्टिवल पर सलमान की दूसरी सिस्टर श्वेता भी अर्पिता के घर पर गणेशा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने पहुंची थी।