military

देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षामंत्री बनी निर्मला सीतारमन ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत मिलिट्री पुलिस में 800 महिलाओं को भर्ती किया जायेगा।

सेना में बेटियों को बराबरी का दर्ज़ा देने के उद्देश्य से सेना पुलिस में 800 महिलाओं की भर्ती होंगी। लेफ्टीनेंट जनरल अश्वनी कुमार ने बताया कि महिलाओं की आर्मी में एंट्री कॉर्प रैंक से कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आर्मी में 800 महिलाओं का प्रवेश कराया जायेगा। जिसके तहत हर साल 52 महिलाओं को प्रवेश दिया जायेगा।

बता दें कि अभी तक सेना में महिलाओं की भर्ती ऑफिसर रैंक में होती थी। लेकिन अब अन्य रैंक्स में भी महिलाओं की भर्ती होगी। इसका आरंभ मिलिट्री पुलिस से होगी। जानकारी के मुताबिक़, आर्मी सर्विस हेडक्वार्टर ने इस अपग्रेडेशन को मंज़ूरी दे दी है। जिससे लगभग 1.4 लाख रैंक्स को फायदा होगा। इससे पहले आखिरी केडर समीक्षा 1984 में हुई थी।

गुरुवार को निर्मला सीतारमण ने रक्षा मंत्री का पदभार संभाल लिया है। मोदी कैबिनेट में फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा है। वे देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री हैं।

आपको बता दें कि पहले मनोहर पर्रिकर के पास रक्षा मंत्रालय की कमान थी लेकिन उनके गोवा का सीएम बनने के बाद से वित्त मंत्री अरुण जेटली ही रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।