nita ambani

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने रिलायंस फाउंडेशन को ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। मंगलवार को हुए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने यह पुरस्‍कार लिया।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार चार संगठनों को दिए गए। कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के जरिए खेलों को प्रोत्साहित करने का पुरस्कार ओडिशा औद्योगिक ढांचागत विकास निगम को मिला।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के खेल जगत की कई हस्तियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। इन पुरस्कारों में खेत रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, खेल प्रोत्साहन समेत कई पुरकार दिए गए। आइए एक नजर डालते हैं कि खेल जगत की किस हस्ती को क्या सम्मान मिला।

खेल विकास के लिए गोल्फ फाउंडेशन और रिलायंस फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। खेल विकास के लिए राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार ग्रहण करने खुद रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में भारत की एकमात्र प्रतिनिधि नीता अंबानी मौजूद थीं।