प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 में यू-मुंबा ने हरियाणा स्टीलर्स को मात दी। घर में तीन हार के बाद यू-मुंबा ने जीत ला खाता खोल लिया। यू-मुंबा ने हरियाणा स्टीलर्स को मात देते हुए घर में पहली जीत दर्ज की। यू-मुंबा ने मैच 38-32 से जीत लिया।

➻हरियाणा से रेड मारने आए सुरजीत को आउट कर मुंबई ने अपना खाता खोला।
➻वजीर सिंह ने रेड में 2 अंक लेकर हरियाणा को 2-1 से बढ़त दिलाई।
➻ मुंबई के काशीलिंग अदाके और श्रीकांत जाधव ने 6-2 से बढ़त दिलाई।
➻ काशीलिंग ने डू ऑर डाई रेड में सफलता हासिल कर मुंबई को 9-4 से आगे कर दिया।
➻ मुंबई 12वें मिनट में हरियाणा को ऑल आउट कर 18-10 से बढ़त ले ली।
➻ पहले हाफ की समाप्ति तक मुंबई ने 20-15 से बढ़त ले ली थी।

➻दूसरे हाफ में मुंबई के डिफेंडर कुलदीप ने सुपर टैकल मारते हुए स्कोर 23-16 कर दिया।
➻दीपक कुमार दहिया ने सफल रेड मारते हुए हरियाणा के अंतर को कम करने की कोशिश की।
➻30वें मिनट में हरियाणा की तरफ से रेड मारने आए दीपक ने स्कोर स्कोर 27-27 से बराबर कर दिया।
➻ मुंबई ने फिर 32-30 की बढ़त ले ली।
➻ मैच की समाप्ति में दो मिनट के पहले मुंबई 36-32 से आगे थी। हरियाणा अंकों के अंतर को पाट नहीं पाई और मैच हार गई।