teachers day
Demo Pic

शिक्षक दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कई शिक्षकों पर लाठीचार्ज हुआ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 साल से वेतन न मिलने से परेशान शिक्षा प्रेरक संघ के कर्मचारी विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। लेकिन उन्हें वेतन के बदले उन्हें पुलिस लाठियां मिली।लाठीचार्ज के दौरान प्रदर्शन करने वाले कई शिक्षक घायल हो गए, वहीं एक महिला भी बेहोश हो गईं।

लाठी चार्ज के दौरान शिक्षा प्रेरक संघ के कई कर्मचारी बुरी तरह घायल भी हुए। जिन्हें अन्य कर्मी किसी तरह इलाज के लिए ले गए। शिक्षा प्रेरक संघ के कर्मचारी पहले लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर इकठ्ठा हुए। जिसके बाद इन्होंने विधान भवन का घेराव करने के लिए पैदल मार्च निकाला।
इस दौरान विधान भवन का घेराव करने जा रहे शिक्षा प्रेरक संघ के कर्मचारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं।

लाठीचार्ज से भगदड़ मच गई और कई शिक्षक चोटिल हो गए। लाठी चार्ज में एक महिला के सर पर काफी चोट आई। जिसे बाद अन्य कर्मचारी महिला को इलाज के लिए लेकर गए। प्रदर्शन और लाठी चार्ज के दौरान घंटों लंबा जाम लग गया।

https://twitter.com/i/web/status/904986474076028928