Television actors

मुंबई : टीवी इंडस्ट्री में रिश्ते सेट पर बनते हैं पर कई बार इन रिश्तों की टाइम लिमिट इतनी कम होती हैं कि ये रील लाइफ से रियल लाइफ तक का सफर भी ज्यादा समय तक नहीं ज़ारी रख पाते हैं। प्यार की कहानियां हमेशा आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाती हैं जहां सिर्फ आप और आपका प्यार होता है। अगर बात टीवी सेलेब्रिटीज़ की लव स्टोरी की आती है तो लोगों की दिलचस्पी और अधिक बढ़ जाती है खासकर उन सेलेब्रिटीज़ के फैंस की जो बस अपने फेवरेट स्टार्स की लव स्टोरी के हैप्पी एंडिंग की कामना करते हैं। पर अक्सर ऐसा होता नहीं है कि जिससे आप प्यार करें,जिसे आप सालों डेट करें वो ही इंसान आपका लाइफ पार्टनर बन जाए। अब हमारी टीवी इंडस्ट्री में तो ऐसा नहीं होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी स्टार्स के बारें में बताने जा रहे हैं जिन्होनें प्यार किसी और से किया और शादी किसी और से।

1. दिव्यांका त्रिपाठी

सीरियल ‘बनूं मै तेरी दुल्हन’ में लीड रोल में नज़र आने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने काफी समय तक सीरियल के लीड एक्टर शरद मल्होत्रा को डेट किया था। उसके बाद इनका प्यार इतना अधिक परवान चढ़ा था कि इनकी शादी की भी ख़बरें वायरल होने लगीं थी। पर इनके फैंस को तब शॉक लगा जब इन्होने सात साल पुराना अपना रिश्ता तोड़ कर ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद साल 2016 में दिव्यांका ने एक्टर विवेक दहिया से लव मैरिज की है और शरद भी दिव्यांका की यादों को भुलाकर अपने बिखरे करियर पर फोकस कर रहे हैं।

2. करन पटेल

एक्टर करन पटेल और काम्या पंजाबी के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी पर आगे जाकर ये दोस्ती कब प्यार में बदल गयी इनदोनों को ही नहीं पता चला। कई सालों तक करन ने काम्या पंजाबी को डेट किया था। इनकी लव स्टोरी के चर्चे उस समय हर अखबार में ट्रेंड करते थे। पर अचानक करन ने काम्या से अपना रिश्ता तोड़कर सबको चौंका दिया। बाद में खबर आयी कि तलाकशुदा महिला और एक बच्चे की माँ होने की वजह से करन के परिवार ने काम्या को अपनाने से इंकार कर दिया था। आगे चलकर करन ने साल 2016 में एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी की है।

3. नीरू बाजवा

एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने एक्टर अमित साध को डेट किया था। शो ‘गन्स एंड रोज़ेज़’ की शूटिंग के दौरान ही नीरू को अमित से प्यार हो गया था। पर इस कपल ने साल 2010 में अपना आठ साल लम्बा रिलेशनशिप तोड़ दिया। इसके बाद नीरू ने 8 फरवरी 2015 को हर्मिक्पाल(हैरी ) से शादी कर ली है।

4. करणसिंह ग्रोवर

एक्टर करणसिंह ग्रोवर की अगर एक्सगर्लफ्रेंड की बात करे तो श्रद्धा निगम ,जेनिफर विंगेट का नाम सबसे पहले आता है। पर ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि करण का सबसे लम्बा रिलेशन एक्ट्रेस निकोल अल्वरेस के साथ था। इनदोनों की पहली मुलाक़ात ‘झलक दिखला जां’ के सेट पर हुई थी और उसके बाद से ये स्टार्स एक दूसरे को डेट करने लगे थे और वो भी तब जब निकोल पहले से ही शादीशुदा थी। इनके एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन से निकोल की मैरिड लाइफ पर भी असर पड़ा था। जिसके चलते करणसिंह ने निकोल से ब्रेकअप कर लिया था। करणसिंह ग्रोवर अब एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।

सारा खान

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘बिदाई’ से अपना कॅरियर स्टार्ट करने वाली एक्ट्रेस सारा खान ने बिग बॉस के घर में ही एक्टर अली मर्चेंट से शादी रचाई थी। पर ये शादी एक दिखावे से अधिक कुछ नहीं लगी और बहुत जल्द सारा ने अपने पति से तलाक भी ले लिया। अब सारा खान स्प्लिटसविला फेम पारस छाबड़ा को डेट कर रही हैं। ये दोनों ही जल्द एक बोल्ड फिल्म में भी साथ नज़र आने वाले हैं।