Dead fiance, Marriage, Wierd Marriage, Love Story, Heart Touching Story

ये दर्द भरी कहानी है उस लड़की की , जिसके मांगता की हत्या कर दी गयी। लेकिन मौत भी दोनों को एक होने से रोक नहीं पायी और लड़की ने रचाई मुर्दाघर में शादी। दिल थाम कर आगे की दास्तान सुनियेगा।

एक आयरिश शख्स केविन लावेल को तब गुंडों ने लोहे के रॉड से पीट-पीट कर मार डाला जब वो अपनी मांगता मिशेल से शादी रचाने के लिए पैसे कमाने बाहर काम पर गया था। केविन और मिशेल के दो बच्चे भी हैं। जिस वक़्त केविन काम से अपने घर बैनबरी, ओक्सफोर्डशिरे वापस लौट रहा था उसी वक़्त लूट के इरादे से गुंडों ने उसपर हमला कर दिया और लोहे की रॉड से उसे तब तक मारा जब तक वो मर नहीं गया।

केविन की मौत की खबर सुनते ही मिशेल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लेकिन इस असहनीय दर्द के बावजूद मिशेल ने केविन की आखिरी इच्छा पूरी करने का मन बनाया और ऑक्सफ़ोर्ड के जॉन रैडक्लिफ़ हॉस्पिटल के मुर्दाघर में केविन के साथ शादी करने की ठानी। इस शादी के गवाह बने मिशेल के करीबी दोस्त और परिवारजनों के आंसू थमने का नाम नहीं नहीं ले रहे थे। हॉस्पिटल के कैथोलिक पादरी ने ये शादी संपन्न कराई। खुले कॉफिन में केविन का मृत शरीर था। पादरी ने मिशेल से केविन को अंगूठी पहनाने के लिए कहाँ। मिशेल ने केविन को वही अंगूठी पहनाई जो वो अपनी शादी के लिए लायी थी। केविन की तरफ से उनके पिता ने मिशेल को अंगूठी पहनाई। उनके दोनों बच्चों ने केविन क्र फ्यूनरल में वही कपडे पहने थे जोकि वो अपने पेरेंट्स की शादी में पहनना चाहते थे। पादरी ने मिशेल से पुछा कि क्या वो केविन को एक लॉफुल वेडेड हस्बैंड के रूप में स्वीकार करती है तो मिशेल ने कहा,”आई डू”.
वहां मौजूद हर शख्स की आखें इस प्यार को देखकर नाम थीं। उम्मीद है आपकी भी होगी…