South Africa Player, Warnon Filender, Fast Bowler, Marriage News

नई दिल्ली: भारत और अफ्रीका एक तरफ जहां अंतिम टी 20 को जीतकर सीरीज जीतने की कोशिश कर रहे थे वही दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के स्टार तेज़ गेंदबाज़ वर्नोन फिलेंडर ने अपनी गर्लफ्रेंड से चुपचाप तरीके से शादी कर ली है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहद शानदार प्रदर्शन करने वाले फिलेंडर ने 24 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड से चुपचाप शादी कर ली है। आप को बता दे कि उनकी गर्लफ्रेंड का नाम मैंडी हडसन है।

फिलेंडर की शादी के दिन साउथ अफ्रीका और भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज का फाइनल मैच खेला जा रहा था। उसी दिन उन्होंने सबसे दूर अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली।फिलेंडर ने अपनी शादी का खुलासा अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से किया।उन्होंने शादी की फोटो को शेयर किया था। वही उनकी वाइफ मैंडी हडसन ने भी शादी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

साउथ अफ्रीका के स्टार स्पीडस्टार फिलेंडर ने अपनी गर्लफ्रेंड मैंडी हडसन से साल 2016 में सगाई कर ली थी। आप को बता दें कि मैंडी हडसन एक प्रतिष्ठित कंपनी में लेखाकार का काम करती है।वही दोनों पिछले काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।