Kunwar-Vijay-Shah

मध्यप्रदेश , मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने एक नया आदेश जारी किया है। शिक्षा मंत्री का कहना है कि अब सरकारी स्कूलों में बच्चे अटेंडेंस के समय यस सर के बजाय ‘जय हिन्द’ बोलना होगा।

विजय शाह ने सतना में कहा, अटेंडेंस के समय में बच्चे यस सर या यस मैम बोलते हैं. मगर अब ऐसा नहीं होगए। अब सभी सरकारी स्कूलों के बच्चे अटेंडेंस के समय में जय हिंद बोलेंगे। शाह ने बताया कि ये व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू कर दी जाएंगी। बताया जा रहा है कि इस फैसले की शुरुआत सतना से होगी। हालांकि, ये फैसला पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री के इस फैसले के पीछे ये तर्क दिया जा रहा है कि ऐसा होने से बच्चों के बीच देश भावना पैदा होगी।