मुंबई : टीवी की दुनिया में निभाये कृष्ण के अवतार से फेमस हुए एक्टर विशाल करवाल इनदिनों मुश्किल में घिर गए हैं। दरअसल पिछले दिनों विशाल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है।जिसमे वो एक विदेशी मॉडल के साथ बैडरूम में दिखाई दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गये इस वीडियो में विदेशी मॉडल कमरे से शूट कर रही है और अपने और विशाल के रिलेशन के बारे अपनी भाषा में खुलकर बताती हुई नज़र आ रही है।

सूत्रों के अनुसार ये महिला इंडोनेशिया की एक सुपरमॉडल गेबी वेस्ता है और उसका कहना है कि वो और विशाल करवाल लगभग 2 साल से रिलेशनशिप में हैं। इस सनसनी वीडियो की खबर जब विशाल के कानो तक पहुंची तो विशाल ने बताया कि पिछले दिनों वो इंडोनेशिया में थे और भारत आकर उन्हें इस वीडियो के बारे में पता चला। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो को विशाल ने पूरी तरह से फर्जी करार कर दिया है।

पर आपको बता दें कि वीडियो में विशाल की इंडोनेशियन फ्रेंड का चेहरा तो नहीं नज़र आ रहा है पर विशाल का चेहरा साफ़-साफ़ नज़र आ रहा है।सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो से विशाल की रील लाइफ छवि तो खराब हुई है और साथ साथ विशाल के रियल लाइफ कैरेक्टर पर भी लोग शक करने लगे हैं।विशाल ने इससे पहले सीरियल ‘‘द्वारकाधीश” में श्रीकृष्ण की भूमिका से पॉपुलरटी बटोरी थी। विशाल इस समय &टीवी के सीरियल ”परमावतार श्रीकृष्ण’ में विष्णु भगवान का किरदार निभाते हुए नज़र आ रहे हैं।

सीरियल के अलावा विशाल करवाल 1920 लंदन और बारात कंपनी में भी काम किया था। पर विशाल की ये फिल्मे दर्शकों को कुछ खास नहीं पसन्द आयी थी।