महिला

पति-पत्नी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमे पत्नी ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। दरअसल, नोएडा के सेक्टर 12 की रहने वाली एक 25 साल की महिला ने नोएडा महिला पुलिस थाने में अपने पति के नपुंसक होने का केस दर्ज करवाया है। नवंबर 2015 में महिला की शादी सेक्टर 51 के केंद्रीय विहार में रहने वाले एक शख्स से हुई।

महिला ने अपने पति और ससुरवालों पर धोखा देने का आरोप का आरोप लगाया है और कहा है कि शादी के वक्त उसे यह सच नहीं बताया गया था। महिला ने अब पति से तलाक के साथ ही शादी का पूरा खर्च मांगा है।

महिला ने बताया कि शादी के बाद वे दोनों हनीमून के लिए गोवा गए, जहां उसे अपने पति के नपुंसक होने की बात पता चली। महिला ने बताया कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने से कतराता था और इस वजह से वह काफी परेशान रहती थी।

महिला ने बताया कि कुछ दिन बाद वह अपने ऑफिस के काम में व्यस्त रहने लगी लेकिन उसने पति को डॉक्टर से मिलने की सलाह दी। महिला ने कहा, ‘मैंने उन्हें डॉक्टर से मिलने की सलाह दी लेकिन उन्होंने हमेशा इस बात को नजरअंदाज किया।’

महिला पुलिस स्टेशन की SHO अंजू तेवतिया ने कहा, आरोपी पर IPC की धारा 498ए और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। SHO ने कहा, ‘हम इस जोड़े को मामले पर बातचीत के लिए बुलाएंगे। पहले हम उनकी काउंसलिंग करेंगे। अगर मामला नहीं सुलझता है, तो दोनों कानूनी विकल्प देख सकते हैं।’