Bollywood Singer,Honey Singh,Rapper,Social Media,Yo Yo Honey Singh

मुंबईः बॉलीवुड में एक दौर था जब हर कोई एक नए ट्रेंड का दीवाना हो गया था। ये ट्रेंड था बॉलीवुड के गानों में रैप का और ट्रेंड सेटर थे ‘यो यो हनी सिंह’। बॉलीवुड में रैपर तो पहले से भी थे लेकिन हनी सिंह का रैप ऐसा जबरदस्त हिट हुआ कि एक दौर में कोई एक गाना उनके रैप के बिना अधूरा रह जाता था। पार्टीज की जान भी हनी सिंह के ही गाने थे। किसी सुपरस्टार से कम नहीं था हनी सिंह का स्टारडम।

फेसबुक पर सबसे ज़्यादा फॉलो किये जाने वाले भारतीय हस्ती की सूची में यो यो हनी सिंह का नाम शुमार है। संगीत का यह धुरंधर अब ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी अपनी पकड़ बना रहा है। यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर भारतीय गायक और संगीतकारों की सूची में सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है जहां फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मिलाकर 9 मिलियन फॉलोवर यो यो के नाम है।

यो यो हनी सिंह की अपने फेसबुक पेज पर एक मजबूत पकड़ है जहां 3 लाख से अधिक लोग यो यो के फैन है। तो वही ट्विटर खाते पर 5 मिलियन फॉलोवर्स हनी सिंह के नाम है, जबकि इंस्टाग्राम पेज पर यो यो ने हाल ही में 1 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार किया था।