boat

बागपत: यूपी के बागपत में यमुना नदी में नाव के पलट जाने से 22 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। घायलों को दिल्ली व मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा 20 लोगों के घायल होने की भी खबर है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवज़ा देने का भी ऐलान किया है। राहत व बचाव कार्य लापता लोगों को ढूंढने का कार्य जारी है।

आपको बता दें कि ये घटना उस वक़्त घटित हुई जब बागपत के कोतवाली के काठा गांव के लोग नाव में सवार होकर बागपत से हरियाणा जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, काठा गांव के निवासी महिला और पुरुष रोजाना नाव द्वारा यमुना नदी पार करके मजदूरी और खेती किसानी के लिए हरियाणा जाते हैं।

बागपत में हुई इस नाव दुर्घटना पर सीएम योगी ने पर गहरा शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवज़ा देने का भी ऐलान किया है। जिलाधिकारी को मृतकों के परिजनों को हर संभव राहत दिलाने के निर्देश दिए हैं।